34.3 C
Kolkata
Thursday, June 11, 2026

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का ममता बनर्जी को चेतावनी, अपने भतीजे अभिषेक को चुनो या मुझे

टीएमसी लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को लेकर ममता बनर्जी को चेतावनी देता हुआ कहा है कि या तो अभिषेक बनर्जी को चुनें या फिर पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उन्हें। एमएलए फर्जी हस्ताक्षर केस में अभिषेक बनर्जी के वकील रहे कल्याण बनर्जी आखिरी समय में वकील बदले जाने से नाराज हैं।  उनका दावा है कि अभिषेक ने उन्हें ऐन मौके पर फर्जी हस्ताक्षर केस से पीछे हटने को कह दिया। इसी बात से नाराज़ होकर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आगे एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी बहुत घमंडी आदमी हैं। ममता बनर्जी को अपने भतीजे और हम में से किसी एक को चुनना होगा।’

कल्याण बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘…मैं किसी भी मामले में अभिषेक बनर्जी का केस नहीं लड़ूंगा क्योंकि मुझे उनका घमंडी रवैया पसंद नहीं है। मैंने इस पेशे में 45 साल बिताए हैं; ये सभी लोग मेरे साथ जूनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। वह मेरा अपमान कैसे कर सकते हैं? राजनीति में भी मैं उनसे सीनियर हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें यह समझना होगा कि उन्हीं की वजह से हम हारे।’

Related Articles

नवीनतम लेख