24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में ससमय मतदान का हुआ शुभारंभ

बिरसा भूमि लाइव

मतदात सुबह से ही कतार में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे मतदान

संध्या 5:00 बजे तक मतदाता मतदान केंद्रों पर दे सकेगें अपना मत

रांची : 23- रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 का मतदान शांतिपूर्ण आरंभ हो गया है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए हैं। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें 62 शहरी एवम् 343 ग्रामीण है। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं जिसमें 173550 पुरुष एवम् 162184 महिला है।

मतदान हेतु बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवम् केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु सभी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles