23.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बाइक ओर कार के बीच पहले आपस में टक्कर हो गई और फिर पीछे की से आ रही एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वंही बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अपरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles