तीन दिवसीय प्रशिक्षण पंचायती राज के तहत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची जिला अंतर्गत नगड़ी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में रांची जिला के भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण पंचायती राज के तहत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। जिसमें एड़चेरो, देवरी, साहेर, नगड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपाली भगत ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह प्रशिक्षण नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के विकास में काफी मददगार होगा। वे अपने अपनी कर्तव्यों एवं दायित्व से रूबरू होकर ग्राम सभा के माध्यम से गांव के विकास में वार्ड सदस्य के रूप में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम पंचायती राज पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया पंचायती राज विभाग के एनके सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था के बारे में वार्ड सदस्यों को जानकारी दी। प्रखंड के समन्वयक सहनाज आफरीन ने वार्ड सदस्यों की उपस्थिति को देखकर एवं उनके बहुमूल्य समय देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया एवं अन्य वार्ड सदस्यों को भी इस प्रशिक्षण में आने का निमंत्रण भी दिया साथ ही उनके सहयोग से ही प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिली।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड के कमलेश्वर ठाकुर, हरिनाथ पांडे, शलीम लोहर, अक्षय सिंह, रोजाउरांव, छवि बैठा पंचायत सचिव के रूप में उपस्थित होकर अपना योगदान दिया। शिक्षण सामग्री की उपलब्धता से वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण में कोई बाधा नहीं हुई। वार्ड सदस्यों का निबंध एक दूसरे का परिचय, उनकी अपेक्षाओं को प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित अंजू बरवा ने वार्ड सदस्यों के विचारों को जानने का प्रयास किया। साथ ही उन्हें 73वाँ संविधान संशोधन की विशेषताओं से अवगत कराया झारखंड की त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का संक्षिप्त परिचय एवं वार्ड सदस्यों की भूमिका एवं वर्तमान स्थिति से उन्हें रूबरू कराया।

नवनीत नवनियुक्त वार्ड सदस्यों में सुषमा देवी, सोनी उरांव, सावित्री कच्छप, सोमरा उरांव, मंगरु, गोविंद तिर्की, रजनी कुमारी, निशांत कुमार, प्रतिमा मुंडा, सुमित्रा, पाहनो, इदरीश अंसारी, रश्मि तिर्की, हीरामनी, शमसा खातून, राखी देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles