नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

बिरसा भूमि लाइव

  • भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा अनगड़ा प्रखंड में चल रहा शिविर

रांची: अनगड़ा प्रखंड रांची जिला के भारतीय लोक कल्याण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 सितंबर सोमवार को शुरू किया गया। इस शिविर में पंचायती राज पर नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को अनगड़ा बीडीओ प्रशिक्षण दे रहे हैं। अनगड़ा प्रखंड में साल्हन, लुपंग, चिलदाग एवं हेसल पंचायत मे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। राजेन्द्र मुण्डा, विधायक प्रतिनिधि, खिजरी विधान सभा क्षेत्र, श्जयपाल हजाम, उप प्रमुख, एजाज खान, बड़ा बाबू, राजू राम प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, अवनिन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रारभ किया गया।

सत्र की शुरुआत आइस ब्रेकिंग खेल के माध्यम सभी 45 प्रतिभागियों को 8 समूहों में बांट कर परिचय प्राप्त किया गया  प्रशिक्षण की शुरुआत प्रथम सत्र संविधान के 73 वे संशोधन और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के बारे में बताया गया। साथ ही वार्ड की कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। इसके बाद प्रतिभागियों को ग्राम सभा के महत्त्व के बारे में बताते हुए वीडियो दिखाया गया जिससे उनकी समझ और विकसित हुई साथ ही प्रश्न उत्तर भी किया गया।

अंत में ग्राम पंचायत की कार्यकारणी के बारे में विस्तार से बताते हुए पहले दिन के सत्र को अंत किया गया पहले दिन के प्रशिक्षण को सफल बनाने में भारतीय लोक कल्याण संस्थान के प्रशिक्षक एन.के. सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रमोद ठाकुर, अंजू बरूवा आदि का महत्वपूण योगदान रहा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles