18 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो कल से, आज रांची आयेंगे CDS अनिल चौहान

रांची : राजधानी में डिफेंस एक्सपो की शुरुआत हो रही है। देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन के साथ ही खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) का शुभारंभ किया जाएगा, जो 19 से 21 सितंबर तक चलेगा।

इस दौरान रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां और प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। एक्सपो में अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, हथियार प्रणालियां और नई रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

डिफेंस एक्सपो की तैयारियों के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पूरे आयोजन की जानकारी दी और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles