32 C
Kolkata
Thursday, April 16, 2026

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी आदेश गंझू सहित तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में आदेश गंझु, उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार शामिल है। तीनों चतरा जिले के टंडवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से दाे पिस्टल, 35 गोलियां, नक्सली संगठन का पर्चा और डायरी सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी आदेश गंझु कुछ अन्य अपराधियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरुआ जंगल में जमा हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। छानबीन के क्रम में उनके पास से दो पिस्टल 35 गोली सहित अन्य सामान बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आदेश गंझू नक्सली संगठन के नाम पर अपराधियों का एक गिरोह बनाकर लातेहार जिले के अलावा आसपास के दूसरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सक्रिय था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 21 से अधिक मामले दर्ज हैं। आदेशा पूर्व में जेल भी जा चुका है। जेल से निकलने के बाद यह फिर से अलग-अलग नक्सली संगठन के नाम पर लोगों को धमकी देकर रंगदारी की मांग करता था।

Related Articles

नवीनतम लेख