बिरसा भूमि लाइव
रांची: केन्द्रीय महिला श्री महावीर मण्डल की प्रथम मंगलवारी बैठक मंगलवार को दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, अपर बाजार में मंडल की केन्द्रीय अध्यक्ष आभा सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से अनुशासन, समय और संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मण्डल की कार्यकारिणी समिति के गठन, मंगलवारी जुलूस, श्रीरामनवमी झांकी आदि विषयों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखण्ड के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री बजरंग बली मंदिर महावीर चौक से हजारों की संख्या में महिलाएं शोभायात्रा निकालेंगी। केन्द्रीय महिला श्री महावीर मण्डल की सदस्यगण राजधानी रांची के अखाड़ों के प्रतिनिधियों से मिलकर आग्रह करेगी कि अपने समिति में अधिक से अधिक महिलाओं की जोड़ने का कार्य करें ताकि श्रीरामनवमी जुलूस में महिलाऐं भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
बैठक में मण्डल की केन्द्रीय अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि आगामी 19 मार्च 2023, दिन रविवार को सुबह 11 बजे से केन्द्रीय महिला श्री महावीर मण्डल की दूसरी बैठक आहूत की गयी है, जिसमें मण्डल की कार्यकारिणी समिति की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। बैठक में पूर्णिमा सिंह, भारती मिश्रा, शिल्पी कुन्डु, प्रियंका, वैशाली, राखी प्रियदर्शिनी, सारिका साहू गुडडू, कुमकुम गुप्ता, सिमरन सिंह, चंचला मिश्रा, आरती मिश्रा, रीना पाण्डेंय, संगीता कुमारी, हेमलता डोरी, मीनू सिंह, सुषमा हेमरोम, रेशिका सिन्हा, सुप्रिया सिंह, रूचीरा पाल, श्वेता राय चौधरी आदि महिलाऐं उपस्थित थी।