24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

अबुआ नहीं, यह है ठगुआ सरकार, झारखंड भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला किया है। पार्टी का कहना है कि हेमंत सरकार ने जनता से किए गए चुनावी वादे पूरी तरह से नहीं निभाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि ‘एक वोट, सात गारंटी’ का वादा पूरी तरह फेल हो गया। उन्होंने कहा कि 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं की गई, सरना धर्म कोड पर काम नहीं हुआ और क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
मरांडी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत कई महिलाओं को लाभ नहीं मिला। गरीबों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने और 7 किलो अनाज देने का वादा भी अधूरा रहा।
भाजपा ने आरोप लगाया कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं हुआ। नए डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय नहीं खोले गए। किसानों को 3,200 रुपये समर्थन मूल्य देने का वादा भी कई जिलों में पूरा नहीं हुआ।
मरांडी ने शराब, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा, आधार, डीएमएफटी फंड, मनपावर सप्लाई, गृह विभाग टेंडर, स्पोर्ट्स किट, भवन निर्माण और स्वास्थ्य विभाग में घोटालों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी और आदिवासी महिलाएं इस सरकार में सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। भाजपा ने हेमंत सरकार को “ठगुआ सरकार” करार देते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles