23.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

समस्याओं का होगा त्वरित निवारण, सोमवार और शुक्रवार को सुनें जाएंगे आम लोगों की शिकायतें

कटिहार। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के संबंध में सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम शुरू किया है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को आम लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। संबंधित पदाधिकारी इन दिनों में अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण करेंगे। यदि कोई पदाधिकारी इन दिनों में उपस्थित नहीं रहते हैं, तो उनके स्थान पर उनके द्वारा अधिकृत पदाधिकारी लोगों से मिलने के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर 12 बजे से दो बजे तक तथा अंचल स्तर पर 10:30 बजे से 01:00 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठने और पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शिकायतों की पंजी का संधारण किया जाएगा और उनका सतत अनुश्रवण किया जाएगा। नियंत्री पदाधिकारी अधीनस्थ पदाधिकारियों को इन निर्देशों का पालन कराने का निर्देश देंगे और उनके कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य आम लोगों के जीवन को आसान बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को भी जनता दरबार में उपस्थित होकर आमजनों से प्राप्त परिवादों पर स्वयं सज्ञान लेकर अविलंब निष्पादन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles