झारखंड में इस दिन होगी भारी बारिश, रहें अलर्ट

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड के साथ-साथ राज्य के कई जिलो में चार अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, दस अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल राज्य में बारिश का असर पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण देखा जा रहा है, जिससे राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में बारिश का विशेष असर देखा जा रहा है। चार अक्टूबर को झारखंड के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकत है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मंगलवार को कुछ ही देर में साहिबगंज गोड्डा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सिमडेगा जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि 10 अक्टूबर तक लगातार तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जायेगी। इसके बाद लोगों को ठंडक का एहसास होगा। आने वाले कुछ दिनों तक राज्य का औसत तापमान 27 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम खराब रहने पर घरों से बाहर नहीं निकलें। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने पर सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles