33.2 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं : गैस कंपनियां

रांची | जिले में घेरलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है’’ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के साथ बैठक के दौरान आईओसीएल, बीपीसीएल, एवं एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रुप से ये बातें कही। गैस कंपनियों के ओर से ये भी कहा गया कि लोग पैनिक होकर बुकिंग न करें। ज्यादा संख्या में बुकिंग रिक्वेस्ट आने से गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर पर असर पड़ा है, जिसके अपग्रेडेशन का कार्य जारी है, कुछ ही दिनों में सामान्य रुप से बुकिंग हो सकेगी, लोगों को एजेंसियों के ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं है।

एक बुकिंग के बाद 25 दिनों के बाद होगी दूसरी बुकिंग

भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक बुकिंग के बाद 25 दिनों बाद ही दूसरी बुकिंग हो पायेगी। आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 2 और 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि HPCL और BPCL के 5 लीटर के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आधार कार्ड लेकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं।

IVR, APP और WEB BASED बुकिंग करें, एजेंसी में आने की जरुरत नहीं

बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उपभोक्ता आइवीआर, मिस्ड कॉल फैसिलिटी, ऐप और वेब बेस्ड बुकिंग करें, उन्हें एजेंसी में आने की जरुरत नहीं है। बुकिंग में हो रही देरी सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण है जो जल्द ही दूर हो जायेगा।

कालाबाजारी किसी भी सूरत में न हो, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस की बढ़ती मांग के बीच सभी गैस कंपनियों और एजेंसियों को प्रॉपर प्लानिंग और कम्यूनिकेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू है, सभी उपभोक्ताओं तक घरेलू गैस सामान्य तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें, किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमिटि बनाने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अस्पतालों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ओल्ड ऐज होम, अनाथालय, कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल, मध्याह्न भोजन, संप्रेषण गृह, जेल, सीएपीएफ आदि में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इसके लिए डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमिटि बनाने का निर्देश दिया गया। कमिटि में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, मार्केटिंग ऑफिसर, ओएमसी एवं गैस एजेंसी के नोडल, हॉस्पिटल के नोडल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी होंगे। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा अबुआ साथी (9430328080) पर गैस आपूर्ति से संबंधित आनेवाली शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिये।

टीम इंडिया, टीम झारखंड और टीम रांची बनकर करना है काम

मौजूदा वैश्विक स्थिति को देखते हुए उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी से टीम इंडिया, टीम झारखंड और टीम रांची बनकर काम करने की बात कही है। उन्होंने रांचीवासियों से गैस एजेंसियों के दिये गये निर्देशों का पालन करने की बात कही ताकि लंबे समय तक रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles