19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

राजधानी में मौसम ने ली करवट, बारिश शुरू

बिरसा भूमि लाइव

रांची। राजधानी रांची के मौसम का बदला नजारा, दिन में ही अंधेरा छाया, मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गयी है।  जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा चलने के साथ बारिश भी शुरू हो गयी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं। करें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles