20.3 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

तपकरा गोलीकांड ने आदिवासी समाज को संगठित होने की ताकत दी : सुदीप गुड़िया

खूंटी। तपकारा गोलीकांड की बरसी पर बलिदानियों की स्मृति में सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा और शहीद स्थल जा कर विधायक सुदीप गुड़िया ने गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्थल पहुंच कर उन्होंने पुष्प अर्पित कर कोईल कारो जनसंगठन के अमर वीरों को जोहार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तपकारा गोलीकांड के बलिदानियों का बलिदान जल-जंगल-जमीन, आदिवासी स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए दिया गया। यह ऐतिहासिक बलिदान है, जिसे झारखंड कभी नहीं भूल सकता। विधायक ने कहा कि तपकारा गोलीकांड ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया था, लेकिन शहीदों की कुर्बानी ने आदिवासी समाज को अपने हक और सम्मान के लिए संगठित होने की ताकत भी दी।
उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मरांग बुरु से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles