34 C
Kolkata
Saturday, April 11, 2026

बंगाल काे साेने का बंगाल बनाने की प्रक्रिया शुरू हाे गयी है:सम्राट चाैधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर बयान देते हुए वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा किया है। मंगलवार काे पटना में पत्रकाराें से बात करते हुए सम्राट चाैधरी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि पश्चिम बंगाल साेनार बंगला हाे और बंगाल काे साेने का बंगाल बनाने की प्रक्रिया शुरू हाे गयी है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने कहा लाेकतंत्र स्थापित करने के लिए वहां जाे घुसपैठी है उसे बाहर निकालने और बंगाली अस्मिता काे फिर स्थापित करना है। जिस तरह आजादी के लिए बंगाली समाज के लाेगाें ने लड़ाई लड़ी उसी प्रकार वहां बदलाव के लिए पूरे बंगाल की जनता तैयार है और वहां भाजपा की जीत पक्की है।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख