23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

बिरसा भूमि लाइव

देशभर में रंगों का त्योहार होली धूम-धाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्रों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने छात्रों को तिलक लगाया। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। इस बीच पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो भी होली समारोह में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचीं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles