24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

वर्तमान झारखंड की सरकार पिछड़ी जाति की घोर विरोधी सरकार: दीपक प्रकाश

बिरसा भूमि लाइव

  • भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक

रांची: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक शगुन बैंक्विट हॉल (चिरौंदी) में अमरजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार पिछड़ी जाति की घोर विरोधी सरकार है, आने वाले दिनों में झारखंड की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेगी। केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ किया है।

मौजूदा राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त: अमरजीत यादव : झारखंड ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है और मुस्लिम तुष्टीकरण पूरे चरम पर है। यहां तक कि झारखंड के विधानसभा में नमाज के लिए स्थान प्रदान किया जो कि हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है।

कांग्रेस ने ओबीसी समाज को अधिकारों से वंचित रखा: के लक्षमण : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने ओबीसी समाज को उसके अधिकारों से हमेशा वंचित रखा है। भाजपा के शासन जब आई है केंद्र में सबसे ओबीसी समाज शोषित और वंचित वर्गों के लिए मोदी सरकार ने काफी कार्य किए हैं। हमारे कार्यकर्ता आगामी 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक गांव गांव में हर एक घरों में जाकर मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताएंगे। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे पदों पर बिठाया गया यह भी मोदी सरकार की एक उपलब्धि है।

इस अवसर पर कोडरमा विधायक नीरा यादव, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री कृष्णा महतो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मनोज यादव, सह प्रभारी अर्चना राय भट्ट, रामगढ़ के प्रभारी शशि भूषण भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, प्रदेश मंत्री राजेंद्र मंडल, सहित राज्य के ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles