33 C
Kolkata
Monday, April 13, 2026

संस्था ने कन्या दान के लिए सामग्री की भेंट

भागलपुर। आनंदी संस्था जो बीते कई वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और स्वरोजगार के अलावा कन्या विवाह के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रही है। अब तक संस्था द्वारा सैकड़ों कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।

वर्ष 2026 में भी अब तक 6 कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं। उसी कड़ी में सोमवार को एक साथ दो कन्याओं को विवाह के लिए साड़ी, कपड़ा, सर्फ, साबुन, तेल, बर्तन, श्रृंगार सामग्री के साथ खाद्य सामग्री भेंट की गई। मौके पर उपस्थित मां आनंदी संस्था की सदस्यों ने दोनों कन्याओं को उनके उज्जवल भविष्य और सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए।

 

संस्था की संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि आज एक साथ 2 कन्याओं के विवाह में सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। आज हम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि हमारे समाज में कुप्रथाओं के कारण लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जा सके।

 

Related Articles

नवीनतम लेख