26.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

हेमंत सरकार में अराजक तत्वों का मनोबल ऊंचा : दीपक प्रकाश

बिरसा भूमि लाइव

  • तुष्टिकरण छोड़ महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाना सुनिश्चित कराए राज्य सरकार

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने झामुमो नेतृत्व वाली कांग्रेस राजद की गठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया। श्री प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार में अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा यह हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है कि आए दिन प्रदेश में आराजक तत्वों के द्वारा राज्य के माहौल अमन चैन को खराब, अशांत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पांकी में शिवरात्रि पर्व की तैयारी में अराजक तत्वों के द्वारा बाधा डालते हुए हिंसा फैलाने की कोशिश की गई जिसकी भाजपा कड़ी निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि कहीं पांडू में दलितों की जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों की तो साजिश नही है? कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

श्री प्रकाश ने कहा कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का महान पर्व है। शिव बारात की तैयारी में जुटे भक्तों पर हिंसक आक्रमण, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ करना यह किसी भी दृष्टि से क्षम्य नही है। शिवभक्त अपनी परंपरा के अनुसार वर्षों से ऐसी तैयारी करते हैं। जिसमे बाधा डालने की कोशिश अराजक तत्वों के द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की भावनाओं के अनुरूप तैयारी को पूरा कराना,शिव बारात में कोई विघ्न पैदा नही हो यह सुनिश्चित कराना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है।

श्री प्रकाश ने देवघर जिला प्रशासन द्वारा भी शिव बारात की तैयारी में भक्तों की भावनाओं के विपरित आदेश निकालना हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति को ही उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तुष्टिकरण छोड़ शिवरात्रि पर्व को पूरे प्रदेश में परंपरा रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से मनाना सुनिश्चित कराएं। और विघ्न डालने वाले अराजक तत्वों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles