22 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

रांची। पुलिस ने नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपित शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। अवैध संबंध का विरोध करने पर नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या कर दी गयी थी। उल्लेखनीय है कि पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में बन रहे चार मंजिला अपार्टमेंट से बुधवार को नाबालिग का शव बरामद किया गया था। मृतक जसीम मंसूरी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह दो फरवरी से लापता था। परिजनों ने पुंदाग ओपी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को परिजन उसकी तलाश करते हुए पुंदाग इलाके के उस निर्माणाधीन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल के पास उसका शव पड़ा मिला।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles