बिरसा भूमि लाइव
रांची: सांसद संजय सेठ ने रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है चाहे वह व्यापारी हो कारोबारी हो या डॉक्टर हो या आमजन अपराधियों द्वारा लगातार रांची में वॉइस ऑफ सोसाइटी के लोगों को टारगेट कर उनकी हत्या हो रही हैं।
दिनदहाड़े एक प्रसिद्ध चिकित्सक को घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला हो जाता है। यह कहीं ना कहीं प्रशासन के विफलता का परिणाम है। राज्य में अपराधियों को प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है। सांसद सेठ ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने को कहा।