32 C
Kolkata
Friday, April 3, 2026

“मन की बात” की गूंज बूथ तक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल अध्यक्ष सम्मानित

सीवान। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। इस दौरान दारौंदा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू जी, सिसवन पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह तथा मैरवा सदर मंडल के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण सिंह उर्फ बम जी को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि “मन की बात अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज बन चुका है। इसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। संगठन की ताकत ही आने वाले चुनावों में जीत की गारंटी बनेगी।”

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि भाजपा का संगठन जितना बूथ स्तर पर मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि “मन की बात” के जरिए सरकार की नीतियों और विचारों को सीधे जनता तक पहुंचाने में मंडल अध्यक्षों की भूमिका सराहनीय रही है।

जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने भी कहा कि “मन की बात” जनसंवाद का सशक्त माध्यम है, जो संगठन को जनता से सीधे जोड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles