33 C
Kolkata
Saturday, April 11, 2026

आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

देवघर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार काे संताल परगना आयुक्त संजय कुमार ने देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़िया पथ, कांवड़िया रूट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स और बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, ताकि सुल्तानगंज से जल लेकर बाबाधाम देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां से एक सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएं।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तीन महीने का समय है और सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक कर श्रावणी मेला 2026 को बेहतर वहीं पूर्व की तरह क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालुओं की शिकायत को बेहतर तरीके से दूर किया जाएगा। मंदिर में शीघ्र दर्शन नए रूट के विरोध पर उन्होंने कहा कि पंडा धर्म रक्षिणी सभा सरदार पांडा एवं जिला प्रशासन के जरिये विचार विमर्श एवं कार्य के प्रारूप को पूरी तरह से चर्चा और विचार के बाद कार्य को किया जा रहा है । इसमें कुछ लोगों के जरिये विरोध करने की बात सामने आई है। श्रावणी मेला से पहले नए रूट को तैयार किया जाएगा। वही मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। साथ ही हेड काउंटिंग मशीन का भी उपयोग किया जाएगा। मौके पर एसपी सौरभ, एसडीओ रवि कुमार सहित अन्य की संख्या में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख