24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

राज्यपाल से मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

बिरसा भूमि लाइव

रांची: अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट कर होली की शुभकामना दी और आशा व्यक्त किया कि राज्यपाल के कुशल मार्गदर्शन में प्राकृतिक संसाधनों से सुसंपन्न झारखण्ड प्रगति के नये आयाम स्थापित करने में सफल होगा। राज्यपाल को सम्मेलन की गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

राज्यपाल ने सम्मेलन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिष्टमंडल में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया के साथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार केडिया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं डॉ ओम प्रकाश प्रणव शामिल थे। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles