गिरिडीह में दो नवंबर को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का सजेगा दरबार

बिरसा भूमि लाइव

गिरिडीह : दो और तीन नवंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार गिरिडीह में सजेगा। यह कार्यक्रम गिरिडीह के दुखिया महादेव (दुखहरणनाथ धाम) में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के आयोजक विनोद सिन्हा ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ती हैं। दुखहरण नाथ धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी गिरिडीह के साथ-साथ झारखंड-बिहार के लोगों का जमावड़ा लगना तय है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के गिरिडीह में लगने वाले दरबार में दौर लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गिरिडीह के लोगों के द्वारा बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के का की मांग की जा रही थी। उनकी भावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शास्त्रीजी से बात की और वे तैयार भी हो गए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles