20.3 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

झारखंड में महाशिवरात्रि तक रहेगी ठंड, इसके बाद गर्मी देगी दस्तक

रांची। झारखंड में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) तक ठंड बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, महाशिवरात्रि के बाद तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन इसी दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी है। बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी आएगी, फिर उसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्तमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जबकि रांची और जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है और अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के बराबर है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवा चली। धूप में जाने पर गर्मी का एहसास हुआ, जबकि छाया में ठंडक महसूस की गई।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 28.4 और डिग्री न्यूनतम 14.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 27.5 और न्यूनतम 10.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles