25 C
Kolkata
Friday, February 6, 2026

सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली

रांची। शुक्रवार को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली.धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजा गया.सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड जगुआर का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और पूरे कोर्ट कैंपस की सघन जांच शुरू कर दी गई।सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी, कोतवाली डीएसपी सहित रांची पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टीम पूरे कैंपस की जांच कर रही है।ई-मेल के सोर्स और आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच में लगाया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी वास्तविक है या अफवाह फैलाने की साजिश।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles