31 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

झारखंड में शीतलहर के बीच तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

रांची। राज्य भर में शीतलहर के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। राज्य के कई जिलों में अभी भी शीतलहर चल रही है, जबकि कुछ इलाकों में दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। राज के जिन जिलों में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है उनमें मंगलवार को राज्य के उत्तर पश्चिम और मध्यवर्ती जिले, जबकि बुधवार और गुरुवार को मध्यवर्ती उत्तर पश्चिम और राज्य के दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। इन जिलों में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 10 दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया था। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से धूप में तपिश महसूस की जा रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा रही है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान चाईबासा में 28 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा लेकिन दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। हालांकि धूप में काफी गर्मी भी महसूस की गई।
वहीं,मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, जमशेदपुर में 26.2 और 10 डिग्री, डालटेनगंज में 25 और 5.6 डिग्री, बोकारो में 23.1 और 7.1 डिग्री, चाईबासा में 28 डिग्री और 9.3 डिग्री, खूंटी में 23.8 और 4.2 डिग्री, लोहरदगा में 20.3 और 8.5 डिग्री, लातेहार में 17.3 और 8.9 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles