बिरसा भूमि लाइव
रांची: एक रहस्यमय कहानी पर आधारित फिल्म “मेरे नैना तेरे नैना” का टेलर बुधवार को जारी हुआ। आकृति एंटर्टेन्मेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक लाल विजय शाहदेव है। जबकि निर्माता राकेश डांग, दीपक सिम्हल, सह निर्माता अमृता शाहदेव, मधुकर वर्मा, लेखक केदार धारवाड़कर, लाल विजय शाहदेव, छायांकन अजित सिंह, संगीत सूरज, कृष्णा बेदर्दी, ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, ओम झा है। कलाकार के रूप में खेसारी लाल यादव, ख़ुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित, चुनु मेहरा, स्पेशल पार्ट – रवि भाटिया है।
फिल्म में गायक खेसारी लाल यादव, फ़रहान शब्बिर, वंदिता भारती, ममता राउत, सुबोध, आब्या दूबे, प्रियंका सिंह, ओम् झा ने अपनी आवाज दी है। संकलन अखिलेश सिंह, नुरेन अंसारी, क्रीएटिव डायरेक्टर कामाक्षी ठाकुर, नृत्य कानु मुखर्जी, कला डी के राहुल, ध्वनि नीतीश शर्मा, डी आई पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, मार्केटिंग हेड, विजय यादव, निर्माण प्रबंधक उमाशंकर तिवारी है।
निर्माता, निर्देशक और लेखक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि 30 वर्षीय एक अनाथ लड़की, वासु एक आदमी को तालाब में नहाते देखकर उसके साथ रहने के लिए बेताब है। वह अपना सब कुछ बेच देती है, यहां तक कि एक तांत्रिक द्वारा बताए गए तरके को अमल करते हुए उस आदमी के कुत्ते की भी बलि दे देती है। वह उसके सामने अपने नग्न शरीर पर कुत्ते की राख के साथ इस उम्मीद में खड़ी है कि वह उस पर जादू कर सके। लेकिन जीवन एक खेल खेलता है…! इस रहस्यमय कहानी को पूरी तरह से बता नहीं सकते और इसको जांने के लिए आपको फ़िल्म देखना ज़रूरी है।