31 C
Kolkata
Friday, April 10, 2026

पटना में शिक्षक रहमान को जान से मारने की धमकी मिली

पटना : राजधानी में एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सनसनी फैल गई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ‘अदम्य अदिति गुरुकुल’ के संचालक और जाने-माने शिक्षक डॉ. रहमान को जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है।

घटना के बाद छात्र और परिवार में दहशत का माहौल है। कोचिंग बंद करने की भी दी चेतावनी।  यह घटना 11 फरवरी की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है, जब एक अज्ञात युवक जबरन उनके कार्यालय में घुस आया और अभद्र व्यवहार करते हुए धमकियां देने लगा।

 

Related Articles

नवीनतम लेख