30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

टाटीसिल्वे : पुजारी की सड़क दुर्घटना में मौत

रांची : राजधानी के टाटीसिल्वे-खेलगांव रोड पर गुरुवार शाम को सड़क दुर्घटना में पूजारी निरंजन पाण्डेय (45) की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि निरंजन अपने आवास सुर्यनगर से अपाची बाइक से बैंक मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी एक CNG वाहन (JH01FJ 8799) ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से निकालकर थाना ले गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आक्रोशित लोगों ने शव को ऑटो से उतरवाया और सड़क जाम कर दिया। शव को लेकर रांची-पुरूलिया मार्ग और खेलगांव मार्ग जाम कर दिया गया। गुस्साये लोगों मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपये और नौकरी देने की मांग पर अड़े हुये थे। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को सड़क से हटाया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख