25 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बताया इंडस्ट्री का अनदेखा सच

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाई पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में तापसी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बार सिर्फ इसलिए फिल्मों से बाहर कर दिया गया क्योंकि फिल्म के मुख्य अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे।

तापसी ने कहा कि इंडस्ट्री में आज भी कई जगह कास्टिंग पर हीरो का प्रभाव हावी रहता है। उन्होंने बताया, “मुझे सीधे तौर पर कभी नहीं बताया गया, लेकिन कई बार ऐसा महसूस हुआ कि मुझे इसलिए हटाया गया क्योंकि हीरो मुझे कास्ट नहीं करना चाहता था।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर फिल्म का निर्देशक मजबूत और प्रभावशाली न हो, तो सेट पर हीरो की ही चलती है। उनका मानना है, “जहां निर्देशक बड़ा नाम नहीं होता, वहां कास्टिंग और अन्य फैसलों में हीरो का दबदबा ज्यादा होता है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों फिल्म अस्सी को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। एक सप्ताह में फिल्म ने लगभग 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles