26 C
Kolkata
Tuesday, February 10, 2026

टी-20 वर्ल्डकप : भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन यानी 10 फरवरी (मंगलवार) को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से सबसे बड़ा मुकाबला होगा ग्रुप ए का मैच जिसमें पाकिस्तान की भिड़ंत यूएसए के साथ होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी।

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे पहले विवाद तब शुरू हुआ, जब बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया। आईसीसी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बांग्लादेश नहीं माना, तो उसे टूर्नामेंट से हटाकर उसकी जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी गई। इसके बाद बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान सामने आया और उसने टी20 वर्ल्ड कप के बायकॉट की धमकी देनी शुरू कर दी।

दरअसल, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि उसने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेलने पर सहमति जता दी थी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles