23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

स्वामी सदानंद दो मार्च को रांची में, भक्तों संग खेलेंगे होली

रांची: संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज का होली के सुअवसर पर दो मार्च को रांची आगमन हो रहा है। दो मार्च को विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज, हरमु रोड स्थित सत्संग भवन मे होली मिलन का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे होली के शुभ अवसर पर फुलों और अबीर-गुलाल की होली खेली जायेगीं। उसके बाद सत्संग, संकीर्तन प्रवचन के कार्यक्रम होगा। स्वामी सदानंद श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

सदानंद महाराज को सड़क मार्ग से रांची लाने के लिए संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी रांची से सुन्दरगढ के लिए चले गये है। गुरूवार को सड़क मार्ग से गुरू महाराज को सुन्दरगढ से लेकर शाम चार बजे तक रांची सत्संग भवन पहुंचेंगे।

होली मिलन महोत्सव की सभी तैयारीयां पुरी करने मे संस्था के सह- संरक्षक बसंतकुमार गौतम,अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बिष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, पुर्णमल सर्राफ, सज्जन पाडिया, सुरेश चौधरी तन मन धन से लगे हुए है। यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles