बिरसा भूमि लाइव
रांची: झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने किया। इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय सचिव शिवेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पत्रकारों के सामने कई समस्याएं खड़ी है। जिसको देखते हुए यूनियन की मजबूती आवश्यक बन गई है। पत्रकारों की समस्याओं और हक की लड़ाई यूनियन के बैनर पर लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देश की सबसे पुरानी यूनियन में से एक है। झारखंड में पत्रकारों के हक की लड़ाई के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एक बड़ा मंच बन जाएगा।
इस मौके पर यूनियन के केंद्रीय सदस्य विजय सिंह ने कहा कि यूनियन के बैनर तले पत्रकार एकजुट होकर किसी भी मुद्दे पर लड़ाई लड़ सकते हैं। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हक के लिए लंबी-लंबी लड़ाई लड़ी है। झारखंड में भी यूनियन ने पत्रकारों के हक के लिए लड़ाई लड़ी है। इस मौके पर जमशेदपुर से आए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद झा ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का झारखंड में संगठन मजबूत होगा।तब ही यहां के पत्रकारों की लड़ाई लड़ी जा सकती है।
यूनियन की कमेटी का गठन
झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कमेटी का गठन कर नामों की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक पद पर यूएनआई के विनय कुमार, अनिल कुमार सिंह, फैसल अनुराग, अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष आरएस प्रसाद मुन्ना और सुनील कुमार मेहता, उपाध्यक्ष सहरोज कमर अमरेश कुमार, प्रवेज कुरैशी और अखिलेश कुमार सिंह को बनाया गया है।
महासचिव सुनील कुमार सिंह, सचिव संजीत झा, विनय कुमार, चंदन सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनोज पाठक और विनय कुमार को बनाया गया है। कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। कार्यकारिणी में माणिक बोस, शाहीन अहमद, प्रदीप कुमार, मोइजुद्दीन, नैयर, पिंटू दुबे, अभिषेक कुमार समेत अन्य को रखा गया है।