24.9 C
Kolkata
Saturday, February 28, 2026

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते के निधन पर सुदेश महतो ने जताई संवेदना

रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) पहुंचे और उनके पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सुदेश महतो ने दिवंगत वीर सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है, जिससे न केवल परिवार बल्कि पूरा प्रदेश मर्माहत है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles