30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

पत्रकार डॉ.वेद प्रताप वैदिक के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

बिरसा भूमि लाइव

रांची: लोकप्रिय पत्रकार, लेखक एवं विचारक डॉ.वेद प्रताप वैदिक का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित दयानंद श्मशान भूमि (घाट) पर वे 24 मंत्रोच्चार के बीच उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रख्यात पत्रकार डॉ.वेद प्रताप वैदिक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि डॉ.वैदिक का निधन पत्रकारिता जगत सहित सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं विचारक के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। उनके अकस्मात निधन से पूरा देश मर्माहत है। श्री सहाय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles