30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

‘मीनू’ मीना सिन्हा को सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान

बिरसा भूमि लाइव

रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची की वरिष्ठ कवयित्री ‘मीनू’ मीना सिन्हा को साहित्य /लेखन के क्षेत्र में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट, 1973 संस्था की ओर से “सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया।
46 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में निरंतरता बनाई हुई लेखिका की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जीवनधारा-2018, बिटिया- 2021, अनुभव के दरख़्त- 2023, कविता-कहानी, आलेख संस्मरण पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहे हैं।

बिहार राज्य के बरियारपुर प्रखंड, मुंगेर जिला के प्रतिष्ठित जमींदार राजनीतिक परिवार की ज्येष्ठा पुत्री के रूप में जन्मी श्रीमती सिन्हा बेटियों के लिए मुखर रहती हैं। मत करो पापा कन्यादान, कविताओं का शहर, साइकिल पर, यक्ष प्रश्न, विधवा, छुट्टल, दिवस है बीत चला, बेटियां यूं ही रच-बस जाया नहीं करती कई कविताएं काफी चर्चित और लोकप्रिय हुईं। चित्रकला के विशेष सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्ति के बाद सतत सृजन से शताधिक सम्मानों का अर्जन लेखन के प्रति कवयित्री का पूर्ण समर्पण के भाव को दर्शाता है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles