30.6 C
Kolkata
Saturday, August 8, 2026

एलबीएसएम कॉलेज में करंट से छात्रा घायल

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची छात्रा रायगुनी बोयपाई जलजमाव के बीच करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नानदूप की रहने वाली रायगुनी मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। छात्रा के अनुसार परीक्षा प्रवेश वाला गेट बंद था, जिसके कारण वह दूसरे गेट की ओर जाने के लिए जलजमाव वाले हिस्से से गुजर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह गिर पड़ी।

घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य एके झा मौके पर पहुंचे। घटना के बाद छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर में पहले भी करंट लगने की घटना हो चुकी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विद्युत व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कॉलेज बंद कराया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख