23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

छात्र हित में 60-40 नियोजन नीति को पुनः वापस लाये राज्य सरकार : देवेंद्र नाथ महतो

बिरसा भूमि लाइव

रांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार झारखंडी छात्र हित में 60-40 नियोजन नीति को पुनः वापस लेते हुए, नई खतियान आधारित नियोजन नीति पर मोहर सुनिश्चित करें, अन्यथा 20 मार्च सोमवार को विधानसभा का महाघेराव किया जाएगा।

श्री महतो ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हा कि राज्य का नियोजन नीति रद्द हुए तीन महीने हो जाने के बाद भी अब तक वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा नई नियोजन नीति लागू नहीं हो सका है, तथा नियुक्ति प्रक्रिया रुक गया है। जिससे राज्य के छात्रों में भारी आक्रोश है।

छात्र झारखंडी विरोधी 60_40 नियोजन नीति कैबिनेट में लाने का विरोध कर रहे हैं। छात्रों अनुसार क्षेत्रीय भाषा हिंदी इंग्लिश, संस्कृत, उर्दू को अनावश्यक जोड़ा जाना चाहिए। प्रेसवार्ता में जोगेश चंद्र भारती, वरुण कुमार, अनूप, धनेश्वर, पंकज, जादू, निखिल मेहुल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles