23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

प्रदेश कांग्रेस का बैंकों या एलआईसी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन छह मार्च को

13 मार्च को ‘‘चलो राजभवन” विशाल विरोध मार्च निकालने का निर्णय

रांची: अडानी के पक्ष में भाजपा की मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद की नीति के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगामी 06 मार्च 2023 दिन सोमवार को प्रदेश के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीयकृत बैंक या एलआईसी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी 13 मार्च 2023 दिन सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राज्य की राजधानी रांची में ‘‘चलो राजभवन’’ एक विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से वाकिफ है। गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयें की करोड़ो की बचत जोखिम में है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा रायपुर, छत्तीसगढ में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में दिनांक 26 फरवरी 2023 को इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव को जिलाध्यक्ष के समन्वय से जिला के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, प्रदेश एवं जिला के पार्टी पदाधिकारियों, एआईसीसी एवं प्रदेश डेलिगेटों, अग्रणी संगठन, विभाग/प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए सभी प्रखंडों में छह मार्च 2023 के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित 13 मार्च 2023 को ‘‘ चलो राजभवन’विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम में अपने प्रभार के जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles