बिरसा भूमि लाइव
द चैलेंज एंड अप्रोच टू इंशियूरिंग गुड गवर्नेंस इन स्पोर्टस विषय पर वेबिनार
रांची: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची के सभागार में 4 और 5 मार्च को कार्यशाला सह बेबीनार का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में 20 जिला खेल पदाधिकारी, 16 खेल संघ के पदाधिकारी जेएसएसपीएस के 02 पदाधिकारी समेत कुल 38 पदाधिकारी समेत इच्छुक झारखंड के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी भाग लेंगे। द चैलेंज एंड अप्रोच टू इंशियूरिंग गुड गवर्नेंस इन स्पोर्टस विषय पर लोग अपने विचार रखेंगे। यह जानकारी खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन 4 मार्च को अपर पुलिस महानिदेशक दूर संचार सेवाएं आरके मल्लिक करेंगे। उक्त कार्यशाला में डॉ उमा कांत सिंह मुख्य वक्ता, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर,झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, डॉ सरोजनी लकड़ा खेल निदेशक सम्बन्धित विषयों पर प्रकाश डालेंगे।
ऑनलाइन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय वक्ता मिस हिला डेविडो (जर्मन विश्वविद्यालय), प्रो मैरियन किम (दक्षिण अफ्रीका) मुख्य वक्ता होंगे। प्रेसवार्ता में ओलंपियन मनोहर टोपनो, अवर सचिव खेल निदेशालय देव शंकर दास, एनएसएस के ब्रजेश कुमार, एनवाईके उपनिदेशक एसपी सिंह , खेल परामर्शी साझा देवेन्द्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।