बरवाडीह प्रखंड के नौ गांवों में अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत मिट्टी संग्रह संपन्न

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कोलकाता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड के 100 गांव में अमृत कलश यात्रा बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में 9 गांव से एकत्र किए गए 9 अमृत कलश यात्रा के मिट्टी को प्रखंड स्तर पर एक बड़े कलश में राकेश सहाय प्रखंड विकास पदाधिकारी बरवाडीह के उपस्थिति में समाहित किया गया।

बरवाडीह प्रखंड के केचकी, छेंचा, खड़िया, पैरा, होसिर, मंडल, बरीदोहर, जरूहार एवं कल्याणपुर गांव में अमृत कलश यात्रा निकल गई थी और इन 9 गांव से मिट्टी संग्रहित की गई। एक ओर जहां बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकले वही दूसरी ओर देश प्रेम में लोक कलाकारों ने पुरे जोश से देश भक्ति गीतों के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्र किए।

भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री की अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन इस कार्यक्रम के माध्यम से होगा। इसी कड़ी में झारखंड राज्य के 10 प्रखंडों में जिसमें रांची जिला के बुंडू, सोनाहातू, राहे, तमाड़, इटकी, सरायकेला जिले के कुकडू, दुमका जिला के जामा प्रखंड, जामताड़ा प्रखंड का नारायणपुर एवं लातेहार जिले के मनिका एवं बरवाडीह प्रखंड में अभियान चलाया जा रहा। यह कार्यक्रम चंद्रदेव सिंह (कार्यक्रम समिति सदस्य, पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र संस्कृति मंत्रालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) के नेतृत्व में झारखंड में चलाया जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles