डकैती कांड में छह गिरफ्तार, लूटे गए जेवरात भी बरामद

बिरसा भूमि लाइव

धनबाद : धनबाद के टुंडी स्थित मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तीकुल्ही में पूर्व उपमुखिया सुकर मुर्मू के घर हुई डेढ़ लाख की डकैती मामले में मनियाडीह पुलिस ने छह अपराधियों को लूट गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुख्यालय 02 संदीप गुप्ता ने बुधवार को घटना के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डकैती की योजना विनोद सेन ने ही प्रकाश कर्मकार के साथ मिलकर बनाई थी। बिनोद जो कि उपमुखिया सुकुर मुर्मू का ही पड़ोसी है, उसके साथ बिनोद का विवाद चल रहा था। अपराधियों ने लुटे गए जेवरात को कतरास के सोचिन्तर बर्मन को बेच दिया था। सोचिन्तर की गिरफ्तारी के साथ ही लूटे गए सभी जेवरात की बरामदगी कर ली गई हैं।

पकड़े गए अपराधियों में मनियाडीह निवासी विनोद कुमार सेन, गिरिडीह निवासी रुपेश कुमार सेन एवं शेष चार अपराधी प्रकाश कर्मकार, सूरज भूइंया, हराधन साव और सोचिंतर बर्मन सभी कतरास के निवासी है। इनमे प्रकाश कर्मकार पर पूर्व में भी आपराधिक कांड दर्ज है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles