एकल मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र 25 मई तक चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान

बिरसा भूमि लाइव

रांची : एकल फ्युचर, एकल अभियान रांची द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र कार्यालय का उद्घाटन बरियातु रोड़ रांची स्थित आरोग्य भवन 1 के कोठी कमांक 38 में किया गया हैं। इस केन्द्र के माध्यम से 25 मई तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान एवं राष्ट्रहित में मतदान का संदेश लेकर शहर के मोहल्लों एवं आपर्टमेटो में एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरो में जनसम्पर्क एवं जनसंबाद स्थापित कर मतदाताओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से किसी भी मतदाता को अपने मतदान के प्रति किसी भी प्रकार का संशय या समस्या हो उसका समाधान इस केन्द्र के माध्यम से किया जाएगा।

इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज सतीश तुलसियां की अधियाकक्षता एक बैठक किया किया जिसमें रांची महानगर को 16 भागों में बाँटा गया और सभी 16 भागों के अलग अलग टीमें बनाई गई जो अपने प्रभारियों अपने गतिविधयोन के बारे में बताएंगी। इन सभी टीमें रांची महानगर के सभी अपार्टमेंट्स, मुहल्लों एवं बस्तियों में जाकर सभी को मतदान कने के लिए प्रेरित करेगी जिससे की हमलोग एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकें। एकल अभियान ने गाँव से लेकर नगर तक इस लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्य प्रारंभ किया है एवं उसका सभी नागरिकों से आह्वान है- “शत प्रतिशत मतदान एवं राष्ट्रहित में मतदान”।

यह अभियान रांची लोकसभा के 7 विधानसभा जिसमें रांची विधानसभा, हटिया, विधानसभा, कांके विधानसभा, खिजरी विधानसभा, मांडर विधानसभा, सिल्ली विधानसभा एवं ईचागढ़ विधानसभा में कार्य किया जाऐगा। यह मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से लेकर संध्या 7 बजे कार्य करेगा। रांची लोकसभा से सम्बंधित यदि किसी भी व्यक्ति को मतदान संबंधित किसी भी तरह की कठिनाई हो तो वे इस केन्द्र से सम्पर्क करें केन्द्र उनका सहयोग करेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles