28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

रांची में पहली बार गायों के लिए श्रीमद भागवत कथा 12 से 18 मार्च तक

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची में पहली बार गायों के लिए श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गोपी-कृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में यह आयोजन 12 से 18 मार्च को हुटुप गोशाला में किया जाएगा। यहां 1100 गायों और आसपास के करीब 2000 ग्रामीणों के बीच यह कथा प्रति दिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक की जाएगी। इसके लिए वृंदावन से प्रसिद्ध कथाकार नीरज कृष्ण शास्त्री 15 लोगों की टीम के साथ रांची आ रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष सज्जन कुमार सिंघानिया ने बताया कि हमारी संस्था भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता को जन-जन तक पहुंचा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से गौ सेवा को बढ़ावा देने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। संस्थान की एमडी मीरा अग्रवाल ने बताया कि गायों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। हम अपने घर के बुजुर्गों की तरह ही गायों को मानते हैं। इस कार्यक्रम में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 251 महिलाएं शामिल होंगी।

संस्थान के ज्योति कुमार मोदी ने कहा कि प्रति दिन शहर से दो बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें श्याम मंदिर और लाइन टैंक रोड से चलेंगी। संस्था के जेपी शर्मा, ज्योति कुमारी, सुरेश कुमार व सुरेश अग्रवाल ने कहा की दो महीने पहले बनी यह संस्था अनेकों सामाजिक कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। पत्रकार वार्ता में रतन कुमार शर्मा, राजेश चौधरी व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles