26.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

सर्ड परिसर हेहल में श्री सतचंडी महायज्ञ 22 से 31 मार्च तक

बिरसा भूमि लाइव

रांची: ओटीसी मैदान के सामने स्थित सर्ड परिसर हेहल में 22 मार्च से 31 मार्च तक श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर सोमवार को श्री सतचंडी महायज्ञ समिति ने महायज्ञ स्थल की भूमि-पूजन किया। मौके पर प्रचार गाड़ी रवाना की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति की कार्यकारी अध्यक्ष कुमुद झा ने बताया कि 22 मार्च से 31 मार्च तक ओटीसी मैदान के सामने स्थित सर्ड परिसर हेहल में श्री सतचंडी महायज्ञ किया जा रहा है।
पहले दिन सुबह कलशयात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन अब तक का शहर में सबसे बड़ा आयोजन होगा। महायज्ञ के साथ देवी भागवत कथा भी प्रतिदिन की जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए बनारस के आचार्य नागेंद्र नाथ ओझा व पंडित निरंजन दास मिश्रा के साथ 25 लोगों की टीम आ रही है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक देवी भागवत कथा किया जाएगा। कुमुद झा ने बताया कि 5 एकड़ क्षेत्र में यह आयोजन हो रहा है। इसके अलावा ओटीसी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रांची समेत पूरे राज्य से लोग आएंगे। उन्होंने बताया कि भक्तजनों के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें हुलआ-पूड़ी, खिचड़ी, फल, सब्जी आदि दिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles