23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

जन वितरण प्रणाली दुकानदार को शोकॉज़

बिरसा भूमि लाइव

रांची: जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची अल्बर्ट बिलिंग द्वारा डीलर को शो कॉज किया गया है। सखी महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या 5/10, पंचायत कुटियातु, प्रखंड-नामकुम को 1 सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करने का आदेश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीलर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। डीलर के खिलाफ कुटियातु पंचायत के ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, मुखिया द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिकायत की गई थी। जिसमें अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत है, उनमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसम्बर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् आवंटित खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह जनवरी एवं फरवरी 2023 के लिए आवंटित खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है। ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक माह दो बार ई-पॉस मशीन में अंगूठा लेकर राशन वितरण नहीं देने की शिकायत की गयी है। बरती गयी अनियमितता के उल्लंघन के आलोक में एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिया गया है कि क्यों नहीं अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया जाय।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles