20 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

झारखंड में कंपकंपाने लगी सर्दी, गुमला का तापमान 5.2°C रिकॉर्ड किया गया

झारखंड में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। गुमला में तापमान सबसे कम 5.2°C रिकॉर्ड किया गया। चाईबासा में भी दिन का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं की वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों में तापमान 2–3°C तक और गिर सकता है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह में ठंड ज्यादा महसूस होगी। 9 से 12 दिसंबर तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 24°C और न्यूनतम 9–10°C के आसपास रह सकता है। राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और उत्तर–पूर्वी हिस्सों में 14 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles