28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 16 मार्च को करेंगे धर्म सभा को संबोधित

बिरसा भूमि लाइव

हरमू मैदान में भूमि पूजन 12 मार्च को

रांची: पूज्यपाद पुरी पीठाधिश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 16 मार्च 2023 को हरमू मैदान में विराट धर्म सभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को लेकर 12 मार्च सुबह 10:30 बजे हरमू मैदान में भूमि पूजन किया जाएगा एवं धर्म प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर की रवानगी जाएगी। इस धर्म प्रचार रथ को डॉ एचपी नारायण दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल, प्रदीप वर्मा एवं चंद्र भूषण झा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

शंकराचार्य कार्यक्रम आयोजन समिति के पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, अशोक बड़ाईक, सूरज चौरसिया, जयंत कुमार झा, नवीन झा, अंचल तिवारी, पार्षद अरुण झा, लक्ष्मी कुमारी, सीमा सिंह, बबिता वर्मा, विकास सिंह, शशांक शेखर झा, नीरज परिहार शाहदेव, सौरभ ठाकुर, रोहन भगत कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles